होंडा मोटरसाइकिल की घरेलू बिक्री अप्रैल में शून्य रही
इसका कारण देश भर में लॉकडाउन के चलते उत्पादन और बिक्री नेटवर्क का बंद रहना रहा। एचएमएसआई ने एक बयान में कहा कि 22 मार्च से उसके सभी चार उत्पादन संयंत्रों का परिचालन निलंबित है।
नयी दिल्ली, दो मई होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने शनिवार को कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में उसकी बिक्री शून्य रही।
इसका कारण देश भर में लॉकडाउन के चलते उत्पादन और बिक्री नेटवर्क का बंद रहना रहा। एचएमएसआई ने एक बयान में कहा कि 22 मार्च से उसके सभी चार उत्पादन संयंत्रों का परिचालन निलंबित है।
हालांकि कंपनी ने इस अवधि के दौरान 2,630 दोपहिया वाहनों का निर्यात किया।
कंपनी के निदेशक (बिक्री एवं विपणन) यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा, "इस अभूतपूर्व संकट में परिचालन को स्थगित करने के बाद से, होंडा व्यवसाय की निरंतरता के लिए ठोस कदम उठा रही है।’ उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कंपनी ने विभिन्न ई-लर्निंग मॉड्यूल के साथ कार्यबल और डीलर कर्मचारियों का कौशल बढ़ाने पर काम किया है।
गुलेरिया ने कहा, "सरकार से संबंधित मंजूरियां मिलने के बाद आपूर्ति-श्रृंखला की बाधाओं और बाजार की उभरती भावनाओं के हिसाब से संचालन फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2020 07:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

