जरुरी जानकारी | होनासा कंज्यूमर का शेयर निर्गम मूल्य पर दो प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मामाअर्थ और द डर्मा कंपनी जैसे नए जमाने के रोजमर्रा के उपभोग के सामान (एफएमसीजी) ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के शेयर की मंगलवार को शेयर बाजारों में सुस्त शुरुआत हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 324 रुपये पर मामूली दो प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।

नयी दिल्ली, सात नवंबर मामाअर्थ और द डर्मा कंपनी जैसे नए जमाने के रोजमर्रा के उपभोग के सामान (एफएमसीजी) ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के शेयर की मंगलवार को शेयर बाजारों में सुस्त शुरुआत हुई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 324 रुपये पर मामूली दो प्रतिशत की बढ़त के साथ सूचीबद्ध हुआ।

एनएसई पर कंपनी के शेयर ने 1.85 प्रतिशत की बढ़त के साथ 330 रुपये पर कारोबार शुरू किया। बाद में यह 337.60 रुपये के उच्चस्तर तक गया और 323 रुपये के निचले स्तर पर भी आया।

बीएसई पर कंपनी का शेयर अपने निर्गम मूल्य 324 रुपये पर ही सूचीबद्ध हुआ। सुबह के कारोबार के दौरान कंपनी का बाजार मूल्यांकन 10,718.99 करोड़ रुपये रहा।

होनासा कंज्यूमर के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को 7.61 गुना अभिदान मिला था।

कंपनी के 1,701.44 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 308-324 रुपये प्रति शेयर था। गुरुग्राम की सौंदर्य और व्यक्तिगत देखभाल कंपनी की स्थापना 2016 में पति-पत्नी जोड़ी वरुण और गजल अलघ ने की थी।

इसकी शुरुआत मामाअर्थ के साथ हुई और पिछले कुछ साल में इसने अपने पोर्टफोलियो में पांच और ब्रांड जोड़े।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान