एजेंसी न्यूज

तोक्यो में बेघर चाहते हैं ओलंपिक खेलगांव में शरण

इस खेलगांव में ओलंपिक में भाग लेने वाले 11000 खिलाड़ियों और 4400 पैरा खिलाड़ियों को रूकना था । खेलगांव पूरी तरह से तैयार है लेकिन खाली है क्योंकि कोरोना महामारी के कारण खेल 23 जुलाई 2021 तक टाल दिये गए हैं ।

तोक्यो में बेघर चाहते हैं ओलंपिक खेलगांव में शरण

तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों और स्थानीय प्रशासन के नाम लिखी एक आनलाइन याचिका में खेलगांव के विशाल परिसर के इस्तेमाल की अनुमति मांगी गई है । इस याचिका पर हजारों लोगों के हस्ताक्षर हैं ।

इस खेलगांव में ओलंपिक में भाग लेने वाले 11000 खिलाड़ियों और 4400 पैरा खिलाड़ियों को रूकना था । खेलगांव पूरी तरह से तैयार है लेकिन खाली है क्योंकि कोरोना महामारी के कारण खेल 23 जुलाई 2021 तक टाल दिये गए हैं ।

मोयाइ सपोर्ट सेंटर के अध्यक्ष रेन ओहनिशि ने कहा ,‘‘हमें नहीं पता कि यह हालात कब तक रहेंगे । हमें अपनी सोच बदलनी होगी । हमें उन लोगों की मदद करनी होगी जिनके सिर पर छत नहीं है ।’’

तोक्यो ओलंपिक के आयोजकों ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और तोक्यो स्थानीय प्रशासन ने भी याचिका पर कोई जवाब नहीं दिया है । आयोजकों ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि याचिका कब जमा की जायेगी ।

तोक्यो में करीब 1000 लोग बेघर हो चुके हैं और 4000 के करीब ‘नेट कैफे’ में रह रहे हैं । इन्हें रात गुजारने के लिये छोटे छोटे कक्ष और नेट सुविधा दी गई है ।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 18, 2020 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).