मुंबई में घर की दीवार ढही, 14 लोग सुरक्षित निकाले गए
एक अधिकारी ने बताया कि बाहर निकाले गए लोगों में से दो लोगों को मामूली चोट आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मुंबई, 10 मई उपनगरीय कांदिवाली में रविवार सुबह एक मकान की दीवार ढहने के बाद 14 लोगों को मलबे के नीचे से सुरक्षित निकाला गया।
एक अधिकारी ने बताया कि बाहर निकाले गए लोगों में से दो लोगों को मामूली चोट आई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आपदा नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने कहा कि लालजी पाड़ा इलाके में स्थित तीन मंजिला इमारत, दीपज्योति चाल की दीवार तड़के ढह गई थी।
कुछ स्थानीय लोगों ने बताया कि यह घटना उस वक्त हई जब निवासी सोए हुए थे और वे बाहर नहीं निकल पाए।
अधिकारी ने बताया कि ऊपरी तलों पर फंसे सात लोगों को अग्निशमन दल के लोगों ने ग्रिल को काटकर और सीढ़ियों की मदद से नीचे उतारा। साथ ही बताया कि कुल 14 लोगों को मकान से सुरक्षित निकाला गया।
दमकल की चार गाड़ियों, एक बचाव वैन और एक एंबुलेंस को काम पर लगाया गया था।
उन्होंने कहा कि 45 और 48 साल के दो लोगों को मामूली चोट आई है और उन्हें ऑस्कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान अब भी जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 12:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

