देश की खबरें | बिहार विस चुनाव के मद्देनजर गृह मंत्रालय के सुरक्षा सलाहकार ने समीक्षा बैठक की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार विधानसभा चुनाव में नक्सलियों द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने की आशंका के मद्देनजर बुधवार को केन्द्रीय गृह मंत्रालय में पदस्थापित सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार ने सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ सीमावर्ती पलामू जिले में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मेदिनीनगर, 30 सितम्बर बिहार विधानसभा चुनाव में नक्सलियों द्वारा बाधा उत्पन्न किए जाने की आशंका के मद्देनजर बुधवार को केन्द्रीय गृह मंत्रालय में पदस्थापित सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार ने सीआरपीएफ के अधिकारियों के साथ सीमावर्ती पलामू जिले में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह बैठक यहां नौडीहा बाजार थानान्तर्गत डगरा पिकेट में हुई जिसमें केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के महानिदेशक आनंद प्रकाश माहेश्वरी के अलावा 134 बटालियन के समादेष्टा ए डी शर्मा समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मिलित हुए।

यह भी पढ़े | Gangrape in Balrampur: हाथरस घटना के बाद बलरामपुर में युवती के साथ गैंगरेप, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत.

सूत्रों के अनुसार बिहार की सीमा झारखंड के कई जिलों से सटी होने के कारण अतिवादियों को चुनावों में कोई उत्पात करने से रोकने के उद्देश्य से बैठक में विचार विमर्श हुए ।

सूत्रों ने बताया कि मतदान के दो दिन पूर्व से ही झारखंड के पलामू, गढ़वा और लातेहार जिले के सीमावर्ती इलाकों में नाकाबंदी किए जाने पर जोर दिया गया जिससे नक्सलियों की आवाजाही को प्रतिबंधित किया जा सके ।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: कांग्रेस नेताओं ने बिहार में सीटों के तालमेल और संभावित उम्मीदवारों को लेकर चर्चा की.

बैठक में झारखंड में भूमिगत एवं प्रतिबंधित उग्रवादी और नक्सल समेत सभी चरमपंथी संगठनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाये जाने के बारे में भी निर्णय हुआ।

इससे पूर्व दिन में विजय कुमार, आनंद प्रकाश माहेश्वरी एवं अन्य वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने से शिष्टाचार भेंट की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\