देश

Gangrape in Balrampur: हाथरस घटना के बाद बलरामपुर में युवती के साथ गैंगरेप, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत

बलरामपुर पुलिस मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एक 22 साल की लड़की प्राइवेट फर्म में काम करती हैं. वह कल काम के लिए फार्म में गई हुई थी. शाम तक जब वह वापस नहीं आई तो परिवार वालों ने फ़र्म में संपर्क किया. लेकिन जब वहां से भी कुछ नहीं मालूम पड़ा तो देर शाम लड़की गंभीर अवस्था में खुद घर पहुंची. जिसके बाद परिवार वाले उसे अस्पताल ले जा रहे थेरास्ते में उसकी मौत हो गई.

Gangrape in Balrampur: हाथरस  घटना के बाद  बलरामपुर में युवती के साथ गैंगरेप, अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के हाथरस गैंगरेप का मामला अभी शांत ही नहीं हुआ था कि यूपी के बलरामपुर (Balrampur) में एक युवती के साथ गैंगरेप (Gangrape) का मामला सामने आया हैं. यहां एक 22 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसकी मौत हो गई. परिवार वाले पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. वहीं परिवार वालों के शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं. जिनसे मामले में पुलिस की पूछताछ चल रही हैं.

बलरामपुर  पुलिस के अनुसार एक 22 साल की लड़की प्राइवेट फर्म में काम करती हैं. वह मंगलवार को  फर्म में काम के लिए गई हुई थी. शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों ने उसके मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हुआ. जिसके कुछ ही देर बाद वह खुद एक रिक्शे से घर पहुंची. उसकी हालत गंभीर होने पर परिवार वाले अस्पताल लेकर जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया है. परिवार वालों द्वारा पुलिस के बताने के अनुसार आरोपियों ने पीड़िता के साथ रेप किया. उसकी तबियत खराब होने पर उसे इलाज के लिए किस डॉक्टर के पास लेकर गए. जब उसकी तबितय बिगड़ने लगी तो उन्होंने एक रिक्शे पर बैठकर उसे घर भेज दिया. यह भी पढ़े: Hathras Gangrape Case: हाथरस गैंगरेप मामले पर सोनिया गांधी ने कहा- मासूम लड़की के साथ जो हैवानियत हुई, वो हमारे समाज पर कलंक है

वहीं इस घटना को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरते हुए ट्वीट किया हैं. उन्होंने लिखा हाथरस के बाद अब बलरामपुर में भी एक बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार और उत्पीड़न का घृणित अपराध हुआ है व घायलावस्था में पीड़िता की मृत्यु हो गयी है. श्रद्धांजलि! भाजपा सरकार बलरामपुर में हाथरस जैसी लापरवाही व लीपापोती न करे और अपराधियों पर तत्काल कार्रवाई करे.

इस घटना को लेकर पुलिस जहां पीड़िता के बारे में कह रही हैं कि वह एक प्राइवेट फर्म में काम करने के लिए गई थी. लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो लड़की कॉलेज की छात्रा बताई जा रही हैं. वह कॉलेज में एडमिशन के लिए गई हुई थी. वहां से लौटते समय कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया. जिसके बाद उसे किसी एकांत जगह ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़ित बलरामपुर जिले के थाना थाना कोतवाली गैसड़ी के एक गांव की रहने वाली हैं

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2020 11:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).