देश की खबरें | गृह मंत्री शाह मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम में समन्वय के लिए बैठक की अध्यक्षता करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को ‘नार्को-कॉर्डिनेशन सेंटर’ की सातवीं शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

नयी दिल्ली, 15 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार को ‘नार्को-कॉर्डिनेशन सेंटर’ की सातवीं शीर्ष स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

यह बैठक देश में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने में शामिल विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य एजेंसियों की कोशिशों को समन्वित करने के लिए आयोजित की जा रही है।

दिल्ली में इस बैठक के दौरान शाह एक राष्ट्रीय हेल्पलाइन ‘मादक पदार्थ निषेध आसूचना केंद्र’ की शुरुआत करेंगे और श्रीनगर में स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय का डिजिटल माध्यम से उद्घाटन करेंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, गृह मंत्री एनसीबी की वार्षिक रिपोर्ट, 2023 भी जारी करेंगे।

इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए (तस्करी की इन गतिविधियों को) ‘कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति’ अपनाई है।

विज्ञप्ति के अनुसार, गृह मंत्रालय तीन सूत्री रणनीति - संस्थागत ढांचे को मजबूत करना, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने से संबंधित सभी एजेंसियों के बीच समन्वय और व्यापक जन जागरूकता अभियान - के माध्यम से 2047 तक ‘‘नशा मुक्त भारत’’ के प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य को प्राप्त करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\