देश की खबरें | गृह मंत्री शाह ने आम आदमी पार्टी को ‘अवैध आमदनी वाली पार्टी’ कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आम आदमी पार्टी को ‘अवैध आमदनी वाली पार्टी’ बताया और आरोप लगाया कि पार्टी ने वोट पाने के लिए झूठ फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया तथा दिल्ली में अपने 10 साल के शासन के दौरान अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में भ्रष्टाचार में लिप्त रही।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आम आदमी पार्टी को ‘अवैध आमदनी वाली पार्टी’ बताया और आरोप लगाया कि पार्टी ने वोट पाने के लिए झूठ फैलाने के अलावा कुछ नहीं किया तथा दिल्ली में अपने 10 साल के शासन के दौरान अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में भ्रष्टाचार में लिप्त रही।

नरेला विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए शाह ने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) पर अपनी टिप्पणियों से दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचलियों का अपमान करने का आरोप लगाया, साथ ही आप के शासन में राजधानी में कुशासन का आरोप लगाया।

शाह ने कहा, ‘‘केजरीवाल ने केवल वोट पाने के लिए झूठ बोला...आप का मतलब ‘अवैध आमदनी वाली पार्टी’ है।’’

गृह मंत्री ने आरोप लगाया कि केजरीवाल नीत ‘आप’ के तहत दिल्ली में शासन व्यवस्था पिछले 10 वर्षों में खराब हुई है। उन्होंने दावा किया, ‘‘आप का कुशासन 8 फरवरी को समाप्त हो जाएगा, जब भाजपा सत्ता में आएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘केजरीवाल, आपकी सरकार जल्द ही जाने वाली है और भाजपा सत्ता में आने वाली है।’’

शाह नरेला से भाजपा उम्मीदवार राजकरण खत्री के लिए प्रचार कर रहे थे। 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान