देश की खबरें | गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को ओडिशा दौरे पर आएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह कई अधिकारिक बैठकों में हिस्सा लेंगे। गृह विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, चार अगस्त केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। इस दौरान वह कई अधिकारिक बैठकों में हिस्सा लेंगे। गृह विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

शाह शुक्रवार रात 10 बजकर 40 मिनट पर भुवनेश्वर के बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचेंगे और अगले दिन एक राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को उनका वामपंथी उग्रवाद और आपदा प्रबंधन से जुड़ी एक बैठक में भाग लेने का कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के भी बैठक में शामिल होने की संभावना है। शाह और पटनायक के बीच किसी बैठक के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

अधिकारियों ने कहा कि शाह शनिवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले हवाई अड्डे के ‘लाउंज’ में एक बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने यह नहीं बताया कि इस बैठक में कौन-कौन मौजूद रहेगा।

गृह मंत्री की अचानक हो रही ओडिशा यात्रा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) द्वारा दिल्ली अध्यादेश विधेयक को समर्थन देने और नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के विरोध की घोषणा के बाद हो रही है।

गुजरात में बिपरजॉय चक्रवात के मद्देनजर शाह की 17 जून को निर्धारित ओडिशा यात्रा रद्द कर दी गई थी।

शाह शनिवार शाम को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यालय जाएंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

शोभना पारुल

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा दूसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\