देश की खबरें | गृह मंत्री अमित शाह ने केरल के कन्नूर में राजराजेश्वर मंदिर के दर्शन किए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार शाम को तालीपरम्बा में स्थित प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
कन्नूर (केरल), 12 जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार शाम को तालीपरम्बा में स्थित प्रसिद्ध राजराजेश्वर मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।
हजारों लोग हवाई अड्डे और मंदिर जाने वाले रास्ते पर उनके स्वागत के लिए जमा हुए।
हवाई अड्डे से निकलने के बाद शाह अपनी कार से निकले और सड़क किनारे खड़े पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों के पास गए, उनका अभिवादन किया, कुछ लोगों से हाथ मिलाया और वापस अपनी गाड़ी में बैठ गए, जबकि समर्थकों ने उन पर फूल बरसाए।
मंदिर जाते हुए भी, रास्ते के दोनों इमारतों की छतों पर जमा लोगों ने उनके वाहन पर फूल बरसाए।
केंद्रीय गृह मंत्री शाम को भगवान शिव को समर्पित राजराजेश्वर मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
मंदिर में दर्शन के बाद शाह का कन्नूर से दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2025 07:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

