एजेंसी न्यूज

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘कोरोना योद्धाओं’ को सलाम किया

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में विभिन्न कार्यों में लगे चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों आदि को ‘‘कोरोना योद्धा’’ कहा जाता है।

गृह मंत्री अमित शाह ने ‘कोरोना योद्धाओं’ को सलाम किया
जमात

नयी दिल्ली, तीन मई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में अद्भुत योगदान और बलिदान के लिए रविवार को ‘‘कोरोना योद्धाओं’’ को सलाम किया।

कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में विभिन्न कार्यों में लगे चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मियों, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों आदि को ‘‘कोरोना योद्धा’’ कहा जाता है।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘भारत अपने कोरोना योद्धाओं को सलाम करता है। मैं आपको आश्वासन देता हूं कि मोदी सरकार और पूरा देश आपके साथ खड़ा है। आपको चुनौतियों को अवसर में बदलकर देश को कोरोना वायरस से मुक्त कराना है और स्वस्थ, समृद्ध तथा मजबूत भारत बनाकर दुनिया के समक्ष उदाहरण पेश करना है। जय हिंद।’’

सशस्त्र बलों ने रविवार को हवाई फ्लाई पास्ट किया और देश के कई अस्तपालों पर फूल बरसाकर चिकित्सकों, पैरामेडिकल कर्मियों, सफाई कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कई कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया।

गृह मंत्री ने सशस्त्र बलों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से देश को मुक्त करने के लिए दिन रात काम कर रहे चिकित्सकों, पुलिस, अर्द्धसैनिक बलों और अन्य के प्रति उनकी पहल दिल को छू लेने वाली है।

उन्होंने कहा, ‘‘कोरोना वायरस से लड़ने में इनका साहस वाकई प्रशंसनीय है। जिस साहस से भारत कोरोना वायरस का सामना कर रहा है, वह वाकई प्रशंसा के योग्य है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज तीनों सशस्त्र बलों ने बीमारी से लड़ रहे साहसी योद्धाओं का पुष्प के साथ राष्ट्रीय पुलिस स्मारक में सम्मान किया। पूरा देश इस कठिन समय में अपने वीर सैनिकों और उनके परिवार के साथ खड़ा है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).