लॉकडाउन के दौरान घर राजमिस्त्री ने घर के सामने खोदा कुआं
गजानन पकमोड और उनकी पत्नी पुष्पा ने 21 दिन के लॉकडाउन में 25 फुट गहरा कुआं खोद दिया है।
वाशिम (महाराष्ट्र), 21 अप्रैल लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र के एक दम्पत्ति ने अपने घर के बाहर कुआं खोदा है।
गजानन पकमोड और उनकी पत्नी पुष्पा ने 21 दिन के लॉकडाउन में 25 फुट गहरा कुआं खोद दिया है।
वाशिम जिले के कर्खेदा गांव के निवासी गजानन ने कहा, ‘‘ खुदाई शुरू करने के 21वें दिन हमें जमीन के नीचे पानी मिला और हमारी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।’’
राजमिस्त्री को खुदाई का अनुभव था और उनकी पत्नी ने उनकी मदद की। वहीं दोनों बच्चे लगातार उनका उत्साह बढ़ाते रहे।
उन्होंने कहा, ‘‘ लॉकडाउन के दौरान जब जिला प्रशासन ने हमें घर में रहने को कहा तो हमने कुछ करने का निर्णय लिया। मैंने अपनी पत्नी को घर के सामने पूजा करने को कहा और फिर काम करना शुरू किया।’’
उन्होंने खुदाई के काम में किसी भी तरह के तकनीकी उपकरण का इस्तेमाल नहीं किया और हाथ के औजारों का ही इस्तेमाल किया।
गजानन ने कहा, ‘‘ हमारे पड़ोसियों ने हमारी आलोचना की, लेकिन हमने अपना काम जारी रखा और आखिर 21वें दिन हमें 25 फुट पर पानी मिल ही गया।’’
उन्होंने बताया कि स्थानीय जल सेवा ज्यादात्तर बंद रहती है... इसलिए हमने कुआं खोदने का मन बनाया क्योंकि बैठकर नल देखने से अच्छा विकल्प कुआं खोदना था।
उन्होंने कहा, ‘‘ हम खुश हैं कि हमने कर दिखाया क्योंकि अब हमारी पानी की समस्या हमेशा के लिए हल हो गई है।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

