विदेश की खबरें | नेतन्याहू के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में हॉलीवुड निर्माता अर्नोन मिल्चन दर्ज करा रहे हैं बयान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अपनी गवाही के दौरान मिल्चन निजी और व्यवसायिक मदद के बदले इजराइली नेता और उनकी पत्नी को शैंपेन तथा सिगार देने के आरोपों को लेकर सवालों का जवाब देंगे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अपनी गवाही के दौरान मिल्चन निजी और व्यवसायिक मदद के बदले इजराइली नेता और उनकी पत्नी को शैंपेन तथा सिगार देने के आरोपों को लेकर सवालों का जवाब देंगे।

वह ब्रिटेन में ब्राइटन से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए पेश हुए और उनकी गवाही अभियोजन पक्ष के लिए काफी महत्वपूर्ण है। अभियोजन पक्ष यह साबित करने की कोशिश कर रहा है कि नेतन्याहू ने धोखाधड़ी और विश्वासघात किया है। उनके खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।

मिल्चन की गवाही अगले हफ्ते तक चलेगी। अभियोजकों को उम्मीद है कि गवाही नेतन्याहू और उनकी पत्नी को महंगे उपहार देने को लेकर स्थिति स्पष्ट करेगी जिसने इजइराली नेता को मिल्चन के हितों को आगे बढ़ने के लिए अपने पद का दुरुपयोग करने के लिए कथित रूप से प्रेरित किया।

मिल्चन को ‘प्रिटी वूमन’ और “12 ईयर्स ए स्लेव’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

आरोप है कि मिल्चन ने पिछले कई सालों के दौरान नेतन्याहू और उनकी पत्नी को सिगार और शैंपेन के साथ-साथ जेवरात भी दिये जिनका मूल्य लगभग दो लाख अमेरिकी डॉलर था।

नेतन्याहू ने हालांकि आरोपों से इनकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now