खेल की खबरें | पेनल्टी कॉर्नर के नए नियम को आजमाने पर हॉकी का स्वरूप नहीं बदलेगा: एफआईएच अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष तैयब इकराम ने बुधवार को कहा कि प्रस्तावित पेनल्टी कॉर्नर नियम को आजमाने पर खेल के स्वरूप से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

चेन्नई, नौ अगस्त अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष तैयब इकराम ने बुधवार को कहा कि प्रस्तावित पेनल्टी कॉर्नर नियम को आजमाने पर खेल के स्वरूप से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

नए नियम के अनुसार गेंद को पुश करने वाले खिलाड़ी को छोड़कर आक्रमण करने वाली टीम के बाकी खिलाड़ी स्ट्राइकिंग सर्कल यानी डी से कम से कम पांच मीटर की दूरी से शुरुआत करेंगे।

गेंद को स्ट्राइकिंग सर्किल में शॉट मारने के लिए भेजने से पहले उसका डी से आगे पांच मीटर तक जाना जरूरी है। नया नियम रक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

एफआईएच इस नियम को लेकर बेहद सतर्कता से आगे बढ़ रहा है और सभी को विश्वास में लेना चाहता है क्योंकि वह जानता है कि नया नियम लागू होने पर ड्रैग फ्लिक की कला पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।

एफआईएच अध्यक्ष इकराम ने यहां पत्रकारों से कहा,‘‘नियमों में कुछ बेहद सकारात्मक बदलाव हुए हैं। कुछ देश पहले से ही प्रयोग के दौर से गुजर रहे हैं और मैं इस पर उनके विचार और समीक्षाएं ले रहा हूं, जो अब तक उत्साहजनक रहे हैं।’’

उन्होंने कहा,‘‘ अभी तक मुझे जो सबसे अच्छा विचार मिला वह एक कप्तान का था जिन्होंने कहा कि नियमों में जो भी बदलाव हो, खेल का स्वरूप नहीं बदलना चाहिए। अगर गति मसला है तो फिर अन्य तत्वों पर गौर किया जाना चाहिए। मैं उनकी इस बात से पूरी तरह सहमत हूं।’’

इकराम ने इस अवसर पर एफआईएच के नए सशक्तिकरण कार्यक्रम की भी घोषणा की।

उन्होंने कहा,‘‘ नए सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत हम अपने राष्ट्रीय संघों को कैसे मजबूत किया जा सकता है, इस पर काम कर रहे हैं। एफआईएच प्रो लीग या विश्व कप या ओलंपिक तक ही सीमित नहीं है। एफआईएच 140 देशों से मिलकर बना है, इसलिए हमें उन्हें सशक्त करना होगा।’’

इकराम ने कहा,‘‘मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि इस कार्यक्रम के तहत भारत और पाकिस्तान तथा अन्य देशों में हॉकी उपकरणों की कोई कमी नहीं होगी। हम विशेष रूप से युवा पीढ़ी के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी पहुंच बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। ’’

इस अवसर पर हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह ने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच भविष्य में अधिक मैचों के आयोजन के लिए योजना तैयार की जा रही है।

उन्होंने कहा,‘‘ निश्चित तौर पर भारत और पाकिस्तान के बीच अधिक मैचों का आयोजन किया जाएगा। यह बहुत जल्दी नहीं होगा लेकिन सीनियर और जूनियर स्तर पर मैचों का आयोजन किया जाएगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Score Update: माउंट माउंगानुई में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Key Players To Watch Out: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच पहले टी20 में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\