देश की खबरें | हॉकी प्रो लीग : स्पेन के खिलाफ मुकाबले के लिये सुखजीत भारतीय टीम में नया चेहरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उदीयमान फारवर्ड सुखजीत सिंह को स्पेन के खिलाफ इस सप्ताह के आखिर में होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिये मंगलवार को घाषित 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल किया गया।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी उदीयमान फारवर्ड सुखजीत सिंह को स्पेन के खिलाफ इस सप्ताह के आखिर में होने वाले एफआईएच प्रो लीग मैचों के लिये मंगलवार को घाषित 20 सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल किया गया।

मनप्रीत सिंह की अगुवाई में भारतीय टीम 26 और 27 फरवरी को स्पेन का सामना करेगी।

ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह को मनप्रीत के साथ उप कप्तान बनाया गया है।

पंजाब के 25 वर्षीय सुखजीत टीम में शामिल एकमात्र नया चेहरा है। उन्हें पिछल साल पहली हॉकी इंडिया अंतरविभागीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन के बाद कोर ग्रुप में चुना गया था।

भारत ने उन खिलाड़ियों पर ही भरोसा दिखाया है जिन्हें पहले आजमाया जा चुका है। मुख्य कोच ग्राहम रीड ने इसे संतुलित टीम करार दिया।

रीड ने कहा, ‘‘हमने इस सप्ताहांत स्पेन के खिलाफ मैचों के लिये संतुलित टीम का चयन किया है और हम भुवनेश्वर में अपने घरेलू मैदान पर खेलने के लिये तैयार हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘स्पेन की टीम के पास नया कोच है और वह इंग्लैंड से हारने के बाद अच्छा प्रदर्शन करने के लिये बेताब है। ये मैच साल के व्यस्त कार्यक्रम की तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण हैं।’’

भारत को प्रो लीग में अब तक मिश्रित परिणाम मिले हैं। उसने दक्षिण अफ्रीका में खेले गये मैचों में मेजबान को हराया था लेकिन वह फ्रांस से हार गया था। इसके बाद भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने हॉकी इंडिया से स्पष्टीकरण मांगा था।

भारतीय टीम इस प्रकार है :

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, सूरज करकेरा।

डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (उपकप्तान), मनदीप मोर, सुरेंद्र कुमार, वरुण कुमार, जरमनप्रीत सिंह, दीपसन टिर्की।

मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह (कप्तान), विवेक सागर प्रसाद, हार्दिक सिंह, जसकरण सिंह, शमशेर सिंह, नीलकांत शर्मा, आकाशदीप सिंह।

फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, शिलानंद लकड़ा, सुखजीत सिंह, अभिषेक।

स्टैंडबाय: कृष्ण बहादुर पाठक, अमित रोहिदास, राजकुमार पाल, मोइरंगथेम रबिचंद्र सिंह, दिलप्रीत सिंह।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\