भारतीय कोचों के लिए सोमवार से लेवल एक का कोर्स शुरू करेगा हॉकी इंडिया
आनलाइन सत्र का संचालन एफआईएच के शिक्षक करेंगे और हॉकी इंडिया का लेवल दो का कोच प्रमाण पत्र रखने वाले की इस कोर्स में हिस्सा लेने के पात्र होंगे।
नयी दिल्ली, 10 मई हॉकी इंडिया भारतीय कोचों के लिए सोमवार से लेवल एक के कोचिंग कोर्स का आनलाइन संचालन करेगा। यह कोर्स हॉकी की वैश्विक संस्था अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के सहयोग से चलाया जाएगा।
आनलाइन सत्र का संचालन एफआईएच के शिक्षक करेंगे और हॉकी इंडिया का लेवल दो का कोच प्रमाण पत्र रखने वाले की इस कोर्स में हिस्सा लेने के पात्र होंगे।
हॉकी इंडिया ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘कुल नौ उम्मीदवारों ने एफआईएच अकादमी- हॉकी इंडिया कोचिंग एजुकेशन पाथवे लेवल वन कोचिंग कोर्स के लिए नामांकन कराया है जो 11 मई 2020 से 15 मई 2020 के बीच होगा।’’
इसमें कहा गया, ‘‘प्रत्येक उम्मीदवार की योग्यता का विश्लेषण होगा और उसे कोर्स के अंत में एफआईएच लेवल एक कोच प्रमाण पत्र दिया जाएगा। ’’
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा कि उन्हें खुशी है कि भारतीय कोच लॉकडाउन के इस समय का इस्तेमाल अपने कौशल में सुधार के लिए कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘एफआईएच अकादमी- हॉकी इंडिया कोचिंग एजुकेशन पाथवे लेवल वन आनलाइन कोचिंग कोर्स से भारतीय कोचों को बेहतर होने में काफी मदद मिलेगी जिससे मैदान पर बेहतर नतीजे मिलेंगे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2020 01:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

