हॉकी इंडिया ने कर्मचारियों को काम पर जाने से पहले आरोग्यसेतु ऐप पर स्थिति जांच करने की सलाह दी
कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए हॉकी इंडिया के इस परामर्श को कार्यालय आने वाले सभी कर्मचारियों को मानना होगा।
नयी दिल्ली, नौ मई कोविड-19 महामारी के मद्देनजर हॉकी इंडिया ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे कार्यालय आने से पहले ‘आरोग्यसेतु’ ऐप पर अपने स्वास्थ्य की स्थिति की समीक्षा करें और तभी यात्रा करें जब उनकी स्थिति ‘सुरक्षित’ या ‘कम जोखिम’ में हो।
कोरोना वायरस महामारी के प्रसार को रोकने के लिए हॉकी इंडिया के इस परामर्श को कार्यालय आने वाले सभी कर्मचारियों को मानना होगा।
भारत में इस बीमारी की चपेटे में 59,000 से ज्यादा लोग आये है जिसमें से 2000 से अधिक की मौत हो गयी हैं। महामारी के प्रसार को रोकने के लिए 17 मई तब देशव्यापी लॉकडाउन लागू है।
परामर्श में कहा गया, ‘‘ भारत सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से जारी निर्देश के मुताबिक, सभी कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन पर ‘आरोग्यसेतु’ ऐप तुरंत डाउनलोड करना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ कार्यालय के लिए यात्रा शुरू करने से पहले उन्हें इस ऐप पर अपनी स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए। यात्रा तभी शुरू करनी चाहिए जब ऐप में उनकी स्थिति ‘सुरक्षित’या ‘कम जोखिम’ में हो ।’’
परामर्श में कहा गया, ‘‘ अगर ऐप में कर्मचारी की स्थिति ‘मध्यम’ या ‘अधिक जोखिम’ की है तो उसे या तो 14 दिनों तक या ऐप पर सुरक्षित या कम जोखिम दिखने तक अकेले रहना चाहिये ।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

