खेल की खबरें | धीरे धीरे फिटनेस का शीर्ष स्तर हासिल करना चाहते हैं हॉकी कप्तान मनप्रीत और कोच रीड

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों से अभ्यास पर पड़े प्रभाव के बीच भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह तथा कोच ग्राहम रीड ने कहा कि लॉकडाउन से पहले के फिटनेस स्तर को हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को धीरे-धीरे प्रगति करनी होगी।

बेंगलुरु, छह अक्टूबर कोविड-19 महामारी के कारण लगे प्रतिबंधों से अभ्यास पर पड़े प्रभाव के बीच भारतीय पुरूष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह तथा कोच ग्राहम रीड ने कहा कि लॉकडाउन से पहले के फिटनेस स्तर को हासिल करने के लिए खिलाड़ियों को धीरे-धीरे प्रगति करनी होगी।

मनप्रीत सहित टीम के छह खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर के लिये यहां पहुंचने के बाद कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गये थे। ये सभी खिलाड़ी हालांकि इस बीमारी से उबर गये है और उन्होंने अपना व्यक्तिगत अभ्यास सत्र शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़े | RCB vs DC IPL 2020: दिल्ली से हारने के बाद कोहली ने इस चीज पर जताई चिंता.

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) से जारी विज्ञप्ति में मनप्रीत ने कहा, ‘‘ हमने धीरे-धीरे खेल में वापसी की प्रक्रिया शुरू की है। कोचों ने एक योजना बनाई है ताकि हम चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह लय हासिल कर सकें। मैं फिर से अभ्यास के लिए वापस आकर वास्तव में खुश हूं।’’

रीड ने कहा कि कौशल प्रशिक्षण खासकर बुनियादी व्यक्तिगत जरूरी चीजों पर ध्यान दिया जा रहा है। इससे खिलाड़ियों को छोटे समूहों में अभ्यास करने की सहूलियत होती है, जिसमें पर्याप्त सामाजिक दूरी होती है।’’

यह भी पढ़े | RCB vs DC 19th IPL Match 2020: दुबई में दिल्ली कैपिटल्स की बड़ी जीत, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर को 59 रन से दी शिकस्त.

कोच ने कहा, ‘‘ हम अगले शिविर के आखिर तक दल के अधिकांश खिलाड़ियों के अभ्यास के दौरान कार्यभार और तीव्रता को चरणबद्ध तरीके से उस स्तर तक बढ़ा सकते हैं जो कोविड-19 के कारण आयी रूकावट से पहले था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह एक धीमी और जानबूझकर की गई प्रक्रिया है। जिसे इस तरह से तैयार किया गया है कि चोट के जोखिम कम हो और अधिकतम लाभ मिल सके।’’

भारतीय खेल प्राधिकरण साइ के बेंगलुरु केन्द्र में खिलाड़ी सुरक्षा प्रोटोकॉल उसे खुश है।

महिला टीम की कप्तान रानी रामपाल ने कहा, ‘‘ यह अच्छा लगता है कि हमने इतने लंबे समय के बाद अभ्यास शुरू किया है। हम धीरे-धीरे अपने शरीर को उसी स्तर पर वापस ला रहे हैं जो हमें पहले की तरह ट्रेनिंग करने की अनुमति देता है ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि अगले कुछ महीने में हम पहले की तरह लय हासिल कर लेंगे। फिलहाल, यह महत्वपूर्ण है कि हम सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए अपने आप को सुरक्षित रखें और उसके तहत अभ्यास करें।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\