जरुरी जानकारी | एचएमएसआई का निर्यात आंकड़ा 30 लाख इकाई के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने बुधवार को कहा कि उसने भारत में अपने कारोबार के 21वें साल में 30 लाख वाहनों के निर्यात का आंकड़ा पार कर लिया है।

नयी दिल्ली, 23 मार्च होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने बुधवार को कहा कि उसने भारत में अपने कारोबार के 21वें साल में 30 लाख वाहनों के निर्यात का आंकड़ा पार कर लिया है।

वर्ष 2001 में एक्टिवा मॉडल के स्कूटर के साथ भारतीय दोपहिया बाजार में कदम रखने वाली एचएमएसआई ने एक बयान में कहा कि पिछले पांच वर्षों में उसका निर्यात आंकड़ा दोगुना हो चुका है।

कंपनी ने भारत से पहले 15 लाख इकाइयों का निर्यात आंकड़ा वर्ष 2016 में छुआ था और पिछले पांच वर्षों में यह दोगुना हो गया है।

एचएमएसआई के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी आत्सुशी ओगाता ने कहा कि इस तरह की उपलब्धियां वैश्विक निर्यात में होंडा के बढ़ते कदमों की निशानी हैं।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने अपने वैश्विक इंजन उत्पादन शृंखला की शुरुआत पिछले साल गुजरात के विठलपुर संयंत्र में की थी जिससे निर्यात की क्षमता बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इससे एचएमएसआई दुनिया के लिए एक विनिर्माण केंद्र के तौर पर उभरेगी।

वर्ष 2021 में कंपनी ने अमेरिका, जापान और यूरोप जैसे विकसित बाजारों का भी रुख किया। कंपनी फिलहाल 29 देशों को स्कूटर एवं मोटरसाइकिल के 18 दोपहिया मॉडल निर्यात करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड