जरुरी जानकारी | एचएमएसआई ने निर्यात के लिए अलग इकाई स्थापित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने देश से अपने निर्यात कारोबार को बढ़ाने के वास्ते एक अलग इकाई की स्थापना की है।

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने गुरुवार को कहा कि उसने देश से अपने निर्यात कारोबार को बढ़ाने के वास्ते एक अलग इकाई की स्थापना की है।

एचएमएसआई ने एक बयान में कहा कि नई इकाई कंपनी को दोपहिया वाहनों के निर्यात में वैश्विक केंद्र बनाने के लिए 100 से अधिक सहयोगियों की क्षमताओं का उपयोग करेगी।

कंपनी के मानेसर संयंत्र में स्थित इस इकाई से बिक्री, इंजीनियरिंग, विकास, खरीद और गुणवत्ता जैसे कार्यों को एक जगह एकीकृत किया जाएगा।

एचएमएसआई के प्रबंध निदेशक, अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आत्सुशी ओगाटा ने कहा कि होंडा टूव्हीलर्स इंडिया का उद्देश्य होंडा के वैश्विक मोटरसाइकिल व्यवसाय में अपनी स्थिति को और मजबूत करना है।

एचएमएसआई ने 2001 में अपने शुरुआती मॉडल एक्टिवा के साथ निर्यात शुरू किया था। इसका सकल निर्यात अब तक 10 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\