जरुरी जानकारी | ओडिशा की एचएलडब्ल्यू कैब सर्विसेज ने अब दिल्ली में भी की सेवाओं की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ओडिशा की कैब सेवा प्रदाता कंपनी एचएलडब्ल्यू कैब सर्विसेज ने अब दिल्ली-एनसीआर में भी सेवाओं की शुरुआत की है।कंपनी ने एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 जनवरी ओडिशा की कैब सेवा प्रदाता कंपनी एचएलडब्ल्यू कैब सर्विसेज ने अब दिल्ली-एनसीआर में भी सेवाओं की शुरुआत की है।कंपनी ने एक विज्ञप्ति में इसकी जानकारी दी।

कंपनी की चेयरमैन तृप्ति रंजन दास ने मकरसंक्रांति पर इस सेवा की घोषणा के बारे में कहा, ‘‘दिल्ली-एनसीआर ऐप आधारित कैब सेवाओं के लिये भारत के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। यहां सेवाओं की शुरुआत करना एचएलडब्ल्यू के लिये विस्तार की रणनीति में महत्वपूर्ण कदम है।’’

कंपनी ने कहा है कि दिल्ली-एनसीआर में उसका लक्ष्य ग्राहकों को उपयुक्त दर पर भरोसेमंद सेवा उपलब्ध कराना है। इसके लिये कंपनी सिर्फ सत्यापित वाहन चालकों को ही अपने साथ जोड़ेगी। इसके अलावा हर वाहन में आपातकालीन चेतावनी बटन, ड्राइवर बॉडी कैमरा, जीपीएस तकनीक आदि के साथ लाइव ट्रैकिंग की सुविधा दी जायेगी।

कंपनी ने 2019 में ओडिशा से अपनी सेवाओं की शुरुआत की थी और अभी देश के 16 शहरों में उपस्थित है। कंपनी के पास टाटा इंडिका, डिजायर, टोयोटा इटिओस, इनोवा, इंडिगो जैसी सेडान, एसयूवी और अन्य लग्जरी कारें हैं।

कंपनी ने विज्ञप्ति में कहा है कि उसके ग्राहक एक बार बुकिंग करने के बाद कई स्थानों की यात्रा कर सकते हैं। कंपनी व्यस्त समय के दौरान ग्राहकों से अतिरिक्त शुल्क भी नहीं वसूलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान