देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में हिजबुल आतंकवादी के ठिकाने का भंडाफोड़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में, प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन से लंबे समय से संबद्ध आतंकवादी जहांगीर सरूरी द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
जम्मू, पांच सितंबर सुरक्षा बलों ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में, प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन से लंबे समय से संबद्ध आतंकवादी जहांगीर सरूरी द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) खलील पोसवाल ने कहा कि पुलिस ने राष्ट्रीय राइफल्स और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों के साथ मिलकर भदत सरूर के परीबाग इलाके में सावधानीपूर्वक योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दिए गए अभियान के तहत इस आतंकवादी ठिकाने को नष्ट कर दिया।
सरूरी 1990 के दशक की शुरुआत में आतंकवाद में शामिल हुआ था और माना जाता है कि वह किश्तवाड़ जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में छिपा है। सरूरी के भाई अब्दुल करीम बट को तीन अगस्त को आतंकवादियों का सहयोगी होने के कारण कड़े सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत हिरासत में लिया गया था।
उन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियान के तहत किए गए इस आतंकवादी ठिकाने के भंडाफोड़ को ‘‘महत्वपूर्ण सफलता’’ करार देते हुए कहा कि सरूरी पर इस ठिकाने का इस्तेमाल करने और विध्वंसक गतिविधियों की साजिश रचने का संदेह है।
अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान पुलिस ने ठिकाने से दो कंबल, कुछ खाने पीने की चीजें और व्यक्तिगत उपयोग की वस्तुएं बरामद कीं, जो इस स्थान पर आतंकवादियों की मौजूदगी का संकेत देती हैं। अधिकारी ने कहा कि इन वस्तुओं की बरामदगी क्षेत्र में गैरकानूनी गतिविधियों को बाधित करने में इस अभियान के महत्व को रेखांकित करती है।
एसएसपी ने कहा कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी ली जा रही है।
पोसवाल ने कहा, ‘‘हमारा मिशन हमारे नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है और आज का अभियान क्षेत्र से आतंकवाद को खत्म करने के हमारे प्रयासों में एक शानदार सफलता है।’’
अधिकारी ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने या ऐसी जानकारी के साथ आगे आने का आग्रह किया जो शांति बनाए रखने और असामाजिक तत्वों के मंसूबों को विफल करने में मदद कर सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2023 12:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

