विदेश की खबरें | 'हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइसे की घर में घुसकर हत्या'
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने बताया कि मोइसे की पत्नी, प्रथम महिला मार्टिनी मोइसे अस्पताल में भर्ती हैं।
अंतरिम प्रधानमंत्री क्लॉड जोसेफ ने बताया कि मोइसे की पत्नी, प्रथम महिला मार्टिनी मोइसे अस्पताल में भर्ती हैं।
जोसेफ ने इस ‘‘घृणित, अमानवीय एवं नृशंस हरकत” की निंदा की और कहा कि हैती की नेशनल पुलिस एवं अन्य अधिकारियों ने कैरेबियाई देश में स्थिति पर नियंत्रण बनाया हुआ है।
मंगलवार देर रात यह हत्या देश में गहराते राजनीतिक एवं आर्थिक स्थिरता के संकट तथा गिरोह हिंसा बढ़ जाने के बीच हुई।
1.1 करोड़ से अधिक आबादी वाले देश में मोइसे के शासन में निरंतर अस्थिरता एवं गुस्सा बढ़ रहा था। इसकी आर्थिक, राजनीतिक एवं सामाजिक समस्याएं बढ़ती जा रही थी जहां राजधानी पोर्ट ऑ प्रिंस में गिरोहों की हिंसा लगातार बढ़ रही थी, महंगाई थम नहीं रही थी और भोजन एवं ईंधन की ऐसे वक्त में कमी होती जा रही थी जब देश की 60 प्रतिशत आबादी दो डॉलर प्रतिदिन से भी कम कमा रही थी। ये समस्याएं उसके सामने तब आ रही हैं जब हैती 2010 के विनाशकारी भूकंप और 2016 में आए तूफान ‘मैथ्यू’ के असर से अब भी उबरने की कोशिश कर रहा है।
मोइसे (53) देश में चुनाव न हो पाने और संसद भंग होने के कारण दो साल से ज्यादा वक्त से आदलती हुक्म के आधार पर शासन कर रहे थे। विपक्षी नेताओं ने उनपर अपनी ताकत बढ़ाने का आरोप लगाया था जिसमें सरकारी अनुबंधों का ऑडिट करने वाली अदालतों की शक्ति को सीमित करना तथा ऐसी खुफिया एजेंसी बनाना शामिल था जो सिर्फ राष्ट्रपति के प्रति जवाबदेह थी।
हाल के महीनों में विपक्षी नेताओं ने उनसे इस्तीफे की मांग की थी। उनका कहना था कि मोइसे का कार्यकाल कानूनी दृष्टि से 2021 में समाप्त हो गया।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 07, 2021 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

