एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूसी गोलाबारी में यूक्रेन के खेरसॉन शहर का ऐतिहासिक चर्च क्षतिग्रस्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन की आपात सेवा की ओर से कहा गया कि दूसरे दौर की गोलाबारी के दौरान उसके चार कर्मचारी घायल हो गये जो ‘सेंट कैथरीन्स कैथेड्रल’ में लगी आग को बुझाने में शामिल थे।

विदेश की खबरें | रूसी गोलाबारी में यूक्रेन के खेरसॉन शहर का ऐतिहासिक चर्च क्षतिग्रस्त
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन की आपात सेवा की ओर से कहा गया कि दूसरे दौर की गोलाबारी के दौरान उसके चार कर्मचारी घायल हो गये जो ‘सेंट कैथरीन्स कैथेड्रल’ में लगी आग को बुझाने में शामिल थे।

सामान्य अभियोजक (जनरल प्रोसेक्यूटर) कार्यालय ने कहा कि पहले दौर की गोलाबारी के दौरान चार अन्य लोग घायल हुए थे जिसने एक ट्रॉलीबस को भी निशाना बनाया।

ओडेसा में पिछले सप्ताह एक मिसाइल हमले में एक लोकप्रिय ऑर्थोडॉक्स कैथेड्रल को हुई गंभीर क्षति के बाद यह गोलाबारी की गई। इस गोलाबारी ने देश के सांस्कृतिक स्मारकों पर युद्ध के खतरे को रेखांकित किया है।

वर्ष 1781 में निर्मित खेरसॉन चर्च शहर की सबसे उल्लेखनीय इमारतों में से एक है। यह कभी रूसी महारानी ‘कैथरीन द ग्रेट’ के पसंदीदा प्रिंस ग्रिगोरी पोटेमकिन की कब्रगाह थी।

एक अन्य घटनाक्रम के तहत कीव क्षेत्र के गवर्नर रुसलन क्रावचेंको ने कहा कि रूस ने राजधानी क्षेत्र पर ड्रोन से कई हमले किये हैं, लेकिन सभी को मार गिराया गया तथा किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि छह यूक्रेनी ड्रोन को कालुगा क्षेत्र में मार गिराया गया, जो मॉस्को से 150 किलोमीटर दक्षिण में है।

करीब नौ महीने तक रूसी कब्जे में रहे खेरसॉन पर यूक्रेनी सेना ने पिछले साल नवंबर में दोबारा अपना कब्जा जमा लिया था और यह क्रेमलिन के लिए एक शर्मनाक पराजय थी।

यूक्रेन के कब्जे के साथ खेरसॉन तुरंत दक्षिण में युद्ध का अग्रिम मोर्चा बन गया और इसे रूस की ओर तोप और ड्रोन के जरिये किये जा रहे घातक हमले का सामना करना पड़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).