देश की खबरें | भजन लाल के नाम पर रखा जायेगा हिसार के मटका चौक का नाम : खट्टर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि हिसार के मटका चौक का नाम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के नाम पर रखा जाएगा।
हिसार, सात सितंबर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृहस्पतिवार को कहा कि हिसार के मटका चौक का नाम प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के नाम पर रखा जाएगा।
खट्टर ने यह भी कहा कि राज्य में एक संस्थान का नाम भी दिवंगत नेता के नाम पर रखा जाएगा।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये खट्टर ने कहा कि भजन लाल ने बिना किसी भेदभाव के हरियाणा का समान विकास सुनिश्चित किया और वह खुद ‘‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक’’ के मूल मंत्र का पालन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री गुरु जम्भेश्वर मंदिर में जन्माष्टमी एवं गुरु जम्भेश्वर महाराज के 572वें अवतरण दिवस पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
इस अवसर पर, खट्टर ने मंदिर परिसर में भजन लाल की एक प्रतिमा का भी अनावरण किया।
भजन लाल के छोटे बेटे कुलदीप बिश्नोई एवं पौत्र भव्य विश्नोई पिछले साल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये थे। भव्य हिसार के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2023 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

