एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | दिसंबर में भर्ती गतिविधि 31 प्रतिशत बढ़ी; उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, विनिर्माण क्षेत्र आगे: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पिछले साल दिसंबर में देश में भर्ती गतिविधियों में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नौकरियों पर नजर रखने वाली रिपोर्ट फाउंडइट इनसाइड ट्रैकर (फिट) में इसका श्रेय उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, विनिर्माण और निर्माण एवं इंजीनियरिंग क्षेत्रों को दिया है।

जरुरी जानकारी | दिसंबर में भर्ती गतिविधि 31 प्रतिशत बढ़ी; उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, विनिर्माण क्षेत्र आगे: रिपोर्ट

मुंबई, 22 जनवरी पिछले साल दिसंबर में देश में भर्ती गतिविधियों में 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। नौकरियों पर नजर रखने वाली रिपोर्ट फाउंडइट इनसाइड ट्रैकर (फिट) में इसका श्रेय उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, विनिर्माण और निर्माण एवं इंजीनियरिंग क्षेत्रों को दिया है।

बुधवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले छह महीनों में देश की भर्ती गतिविधियों में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। दिसंबर में भर्ती गतिविधियों में सालाना 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

फिट एक व्यापक मासिक रिपोर्ट है जो फाउंडइट.इन द्वारा नौकरी को लेकर सूचना के बारे में ऑनलाइन गतिविधि का विश्लेषण करती है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि भर्ती में वृद्धि सभी क्षेत्रों में परिलक्षित होती है, जिसमें उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, विनिर्माण और निर्माण और इंजीनियरिंग क्रमशः 60 प्रतिशत, 57 प्रतिशत और 57 प्रतिशत की वृद्धि के साथ अग्रणी हैं।

इस बीच, भारत में कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित नौकरियां पिछले दो वर्षों में 42 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 2,53,000 पदों तक पहुंच गई हैं।

फाउंडइट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) वी सुरेश ने कहा, “विभिन्न क्षेत्रों में नियुक्ति गतिविधियों में वृद्धि भारत के रोजगार बाजार की मजबूती, अनुकूलनशीलता और गतिशीलता को रेखांकित करती है। विशेष रूप से रोमांचक बात यह है कि केवल दो वर्षों में एआई में 42 प्रतिशत की तीव्र वृद्धि हुई है, जो अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण चालक के रूप में एक कौशल के परिवर्तन को दर्शाती है।”

उन्होंने कहा, “साल 2025 में एआई की भर्ती में 14 प्रतिशत की अनुमानित वृद्धि के साथ, हम एक प्रतिमान में बदलाव देख रहे हैं जहां एआई अब एक भविष्य की अवधारणा नहीं है, बल्कि भारत के वर्तमान और भविष्य के कार्यबल का एक बुनियादी तत्व है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 22, 2025 07:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).