एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | जुलाई में भर्ती गतिविधियां 12 प्रतिशत बढ़ीं, ज्यादातर क्षेत्रों में दो अंक में वृद्धि : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कार्यालयों में रोजगार गतिविधियों में जुलाई में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई। शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में दो अंकों में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई।

जरुरी जानकारी | जुलाई में भर्ती गतिविधियां 12 प्रतिशत बढ़ीं, ज्यादातर क्षेत्रों में दो अंक में वृद्धि : रिपोर्ट

मुंबई, दो अगस्त कार्यालयों में रोजगार गतिविधियों में जुलाई में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई। शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में दो अंकों में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई।

'नौकरी जॉबस्पीक' सूचकांक के अनुसार जुलाई, 2024 में भारत में कार्यालयों में भर्ती गतिविधि 12 प्रतिशत की दर से बढ़ी और 2,877 नौकरियां दर्ज की गई, जो पिछले साल इसी महीने में 2,573 थीं।

नौकरी जॉबस्पीक एक मासिक सूचकांक है, जो 'नौकरी डॉट कॉम' के रिज्यूमे डेटाबेस पर भर्ती करने वालों और नौकरी से संबंधित खोजों के आधार पर भारत के नौकरी बाजार और भर्ती गतिविधियों की जानकारी देता है।

रिपोर्ट में कहा गया कि इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों ने दो अंकों की अच्छी वृद्धि दर्ज की। इसमें फार्मा/बायोटेक (26 प्रतिशत), एफएमसीजी (26 प्रतिशत), रियल एस्टेट (23 प्रतिशत) और एआई-एमएल (47 प्रतिशत) प्रमुख हैं।

रिपोर्ट में हालांकि कहा गया कि यह वृद्धि जुलाई, 2023 के कम नौकरियों के कारण हो सकता है, जब आईटी क्षेत्र की परेशानियों के कारण भर्ती गतिविधि में असामान्य गिरावट आई थी।

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र में भर्ती में इस साल जुलाई में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की अच्छी वृद्धि हुई। कृत्रिम मेधा और मशीन लर्निंग (एआई-एमएल) क्षेत्र ने 47 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ अपना मजबूत प्रदर्शन जारी रखा।

रोजगार के लिहाज से गुजरात सबसे आगे रहा। हैदराबाद कई प्रमुख उद्योगों में रोजगार सृजन के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 02, 2024 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).