देश की खबरें | मार्च अंत तक संचालन के लिए तैयार हो जाएगा गुजरात में हीरासर हवाई अड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के राजकोट जिले में हीरासर स्थित हवाई अड्डा इस महीने के अंत तक संचालन के लिए तैयार हो जाएगा और इसका रनवे राज्य में सबसे लंबा होगा। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

राजकोट, चार मार्च गुजरात के राजकोट जिले में हीरासर स्थित हवाई अड्डा इस महीने के अंत तक संचालन के लिए तैयार हो जाएगा और इसका रनवे राज्य में सबसे लंबा होगा। यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी।

अधिकारी ने कहा कि राजकोट शहर के बाहरी इलाके स्थित हवाई अड्डे पर विभिन्न परीक्षण शनिवार को शुरू हुए।

जिलाधिकारी अरुण महेश बाबू ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि हवाई अड्डे के पास 3.5 किलोमीटर लंबा रनवे है, जो गुजरात में सबसे लंबा है। उन्होंने कहा कि रनवे के नीचे 700 मीटर लंबी पानी की सुरंग भी है, जो एशिया में सबसे लंबी है।

बाबू ने कहा, ‘‘यह राजकोट के लिए एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि यह पूरे सौराष्ट्र क्षेत्र के लिए मुख्य हवाई अड्डा होगा। यह गुजरात के सबसे बड़े हवाई अड्डे के रूप में भी उभर सकता है...हवाई अड्डे के लिए इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग का परीक्षण आज से शुरू हुआ।’’

उन्होंने कहा कि हवाई यातायात नियंत्रण (एटीसी) के जरिए विमान के उतरने और ‘सिस्टम कैलिब्रेशन (व्यवस्थागत तालमेल)’ दो दिनों तक चलेगा।

जिलाधिकारी ने कहा, ‘‘निन्यानबे प्रतिशत काम पूरा हो गया है। सात पवन चक्कियों (क्षेत्र में स्थित) को हटाया जा रहा है और मुख्य सड़क से संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य इस महीने पूरा हो जाएगा। हमें उम्मीद है कि हवाई अड्डा मार्च के अंत तक तैयार हो जाएगा। डीजीसीए की अनुमति के लिए प्रक्रिया भी चल रही है। एक बार इसे अनुमति मिल जाने के बाद, केंद्र इसके संचालन की तारीख तय करेगा।’’

केंद्र ने 2017 में राजकोट से लगभग 28 किलोमीटर दूर हीरासर में 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से हवाई अड्डे की परियोजना के लिए हरी झंडी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान