एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिप्र: ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी, ताबो में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के आदिवासी और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई जबकि आसपास के घाटी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश हुई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हिप्र: ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी, ताबो में तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे

शिमला, 12 जनवरी हिमाचल प्रदेश के आदिवासी और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई जबकि आसपास के घाटी क्षेत्रों में छिटपुट बारिश हुई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्थानीय मौसम विभाग ने रविवार को बताया कि शनिवार रात को आदिवासी जिले लाहौल-स्पीति के गोंडला में छह सेंटीमीटर (सेमी) बर्फबारी हुई।

वहीं कोठी, खदराला, केलोंग, शिलारू (प्रत्येक में पांच सेमी), जोत में चार सेमी, कल्पा में 0.8 सेमी और कुकुमसेरी में 0.5 सेमी बर्फबारी हुई। कुल्लू में मनाली और चंबा में भरमौर के ऊंचाई वाले इलाकों में भी बर्फबारी हुई।

सिरमौर जिले की ऊंची पहाड़ियों में रविवार शाम को बर्फबारी शुरू हो गई।

सराहन में 18.1 मिलीमीटर (मिमी) बारिश, रोहड़ू में 15 मिमी, नाहन में 7.8 मिमी, मनाली में पांच मिमी, पावंटा साहिब में 4.8 मिमी, कसौली में 4.5 मिमी, धौलाकुआं और बर्थिन में चार-चार मिमी, सियोबाग में 3.8 मिमी और भुंतर में तीन मिमी बारिश हुई।

सुंदरनगर में मध्यम कोहरा और मंडी व कल्पा में हल्का कोहरा छाया रहा।

मौसम विभाग ने बुधवार तक 12 में से सात जिलों में पहाड़ी के निचले और मैदानी इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे की चेतावनी दी।

रात में ताबो सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।

वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। ऊना दिन में सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने रविवार को निचले व मैदानी इलाकों में मध्यम बारिश और मध्यम तथा ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2025 08:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).