एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान जिंक का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 34.5 प्रतिशत बढ़कर 2,327 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लि. (एचजेडएल) का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 34.5 प्रतिशत बढ़कर 2,327 करोड़ रुपये पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान जिंक का दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 34.5 प्रतिशत बढ़कर 2,327 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लि. (एचजेडएल) का चालू वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 34.5 प्रतिशत बढ़कर 2,327 करोड़ रुपये पहुंच गया।

कंपनी का गत वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में शुद्ध लाभ 1,729 करोड़ रुपये रहा था।

एचजेडएल ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी की आय बढ़कर 8,522 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 7,014 करोड़ रुपये थी।

दूसरी तिमाही में कंपनी ने जस्ता, सीसा तथा अन्य खंडों से 6,403 करोड़ रुपये और चांदी से 1,550 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया।

इस बीच, कंपनी के निदेशक मंडल ने शुक्रवार को हुई बैठक में सेरेंटिका रिन्यूएबल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसआरआईपीएल) या उसकी सहयोगी कंपनियों में न्यूनतम 26 प्रतिशत शेयर हिस्सेदारी के लिए 327 करोड़ रुपये के निवेश को मंजूरी दे दी।

एसआरआईपीएल की स्थापना एक विद्युत वितरण समझौते के तहत हिन्दुस्तान जिंक की दीर्घकालिक विद्युत आवश्यकता को पूरा करने के वास्ते नवीकरणीय ऊर्जा विद्युत परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए की गई थी।

हिंदुस्तान जिंक दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी एकीकृत जस्ता उत्पादक तथा तीसरी सबसे बड़ी चांदी उत्पादक है। कंपनी 40 से अधिक देशों को आपूर्ति करती है। भारत में प्राथमिक जस्ता बाजार में इसकी हिस्सेदारी करीब 75 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2024 03:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).