जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान यूनिलीवर का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 18.8 प्रतिशत बढ़कर 1,938 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 18.8 प्रतिशत बढ़कर 1,938 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,631 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

नयी दिल्ली, 27 जनवरी एफएमसीजी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) का चालू वित्त वर्ष की दिसंबर, 2020 में समाप्त तीसरी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 18.8 प्रतिशत बढ़कर 1,938 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 1,631 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी बिक्री 20.26 प्रतिशत बढ़कर 11,969 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,953 करोड़ रुपये थी।

तिमाही के दौरान कंपनी का कुल खर्च भी 21.65 प्रतिशत बढ़कर 9,548 करोड़ रुपये हो गया, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7,849 करोड़ रुपये था।

एचयूएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक संजीव मेहता ने कहा, ‘‘हमारे ग्राहक आधारित नवोन्मेषण, बाजार विकास और बेहतर कार्यान्वयन से दिसंबर तिमाही में विभिन्न श्रेणियों में हमने व्यापक वृद्धि दर्ज की।’’

मेहता ने कहा, ‘‘मैं विशेषरूप से अपने पोषण कारोबार के प्रदर्शन तथा अपने पोर्टफोलियो के विवेकाधीन खंड में सुधार से काफी खुश हूं।’’

बीएसई में बुधवार को एचयूएल का शेयर 0.87 प्रतिशत के नुकसान से 2,390.75 रुपये पर बंद हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\