जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान यूनिलीवर साबुन में पाम तेल की मात्रा घटाने की योजना पर पुनर्विचार करे : एपीओए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पामतेल का उपभोग करने वाले देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक गैर-लाभकारी संगठन एशियन पाम ऑयल अलायंस (एपीओए) ने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) की अपने साबुन में पामतेल की मात्रा 25 प्रतिशत कम करने की कथित योजना पर चिंता जताई है।

नयी दिल्ली, 18 जून पामतेल का उपभोग करने वाले देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले एक गैर-लाभकारी संगठन एशियन पाम ऑयल अलायंस (एपीओए) ने हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) की अपने साबुन में पामतेल की मात्रा 25 प्रतिशत कम करने की कथित योजना पर चिंता जताई है।

एचयूएल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक रोहित जावा को लिखे पत्र में एपीओए के अध्यक्ष अतुल चतुर्वेदी ने चेतावनी दी कि प्रस्तावित कदम लाखों पाम ऑयल किसानों, विशेष रूप से छोटे कृषकों की आजीविका को सुरक्षित करने के वैश्विक प्रयासों को कमजोर कर सकता है।

यह स्वीकार करते हुए कि आदान लागत में वृद्धि के कारण पामतेल की कीमतें बढ़ी हैं, चतुर्वेदी ने तर्क दिया कि आलोचना के लिए अकेले पामतेल को निशाना बनाना ‘अनुचित’ है क्योंकि कीमतें, सोया और सूरजमुखी जैसे अन्य खाद्य तेलों की तरह मांग और आपूर्ति कारकों से प्रभावित होती हैं।

पामतेल निकाय ने एचयूएल से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह करते हुए कहा है कि पामतेल को सस्ते विकल्पों से बदलने से दुनियाभर के इसके किसानों के लिए गंभीर परिणाम हो सकते हैं।

पत्र में कहा गया है, ‘‘पामतेल की जगह सस्ते विकल्प इस्तेमाल करने से श्रमिकों के लिए जीविका मजदूरी और किसानों की आय सुनिश्चित करने के वैश्विक प्रयास कमजोर होंगे।’’

एचयूएल एक प्रमुख रोजमर्रा के उपभोग का सामान (एफएमसीजी) बनाने वाली कंपनी है जो कथित तौर पर पामतेल की बढ़ती कीमतों और पर्यावरण संबंधी चिंताओं का हवाला देते हुए अपने साबुन में पामतेल की मात्रा कम करने की योजना बना रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\