एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान यूनिलीवर का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 7.9 प्रतिशत बढ़कर 2,481 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 7.9 प्रतिशत बढ़कर 2,481 करोड़ रुपये हो गया।

जरुरी जानकारी | हिंदुस्तान यूनिलीवर का शुद्ध लाभ तीसरी तिमाही में 7.9 प्रतिशत बढ़कर 2,481 करोड़ रुपये

नयी दिल्ली, 19 जनवरी हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 दिसंबर, 2022 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 7.9 प्रतिशत बढ़कर 2,481 करोड़ रुपये हो गया।

इससे पिछले वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 2,300 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

एचयूएल ने शेयर बाजार को बताया कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी एकीकृत कुल आय 16.35 प्रतिशत बढ़कर 15,707 करोड़ रुपये हो गई। यह आंकड़ा एक साल पहले इसी अवधि में 13,499 करोड़ रुपये था।

एचयूएल का कुल खर्च तीसरी तिमाही में 12,225 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 10,329 करोड़ रुपये था।

एचयूएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) संजीव मेहता ने कहा कि कंपनी ने अपनी मजबूत गति को बनाए रखा है और एक बार फिर इस तिमाही में ठोस नतीजे दिए हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘लगातार हमारा प्रदर्शन हमारी रणनीतिक स्पष्टता, हमारे ब्रांड की ताकत, निष्पादन में उत्कृष्टता और गतिशील वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता है।''

मेहता ने कहा, ‘‘हम निकट अवधि में सतर्क रूप से आशावादी हैं और मानते हैं कि मुद्रास्फीति का सबसे बुरा दौर हमारे पीछे है। इससे उपभोक्ता मांग में धीरे-धीरे सुधार होना चाहिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2023 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).