एजेंसी न्यूज

हिंदुजा, रियूबेन बंधु ब्रिटेन में दूसरे सबसे अमीर

‘द संडे टाइम्स रिच लिस्ट-2020’ के मुताबिक हिंदुजा समूह की कंपनियां चलाने वाले श्रीचंद हिंदुजा और गोपीचंद हिंदुजा की संपत्ति एक साल में छह अरब पौंड कम हूई है। पिछले साल वह सूची में पहले स्थान पर थे।

हिंदुजा, रियूबेन बंधु ब्रिटेन में दूसरे सबसे अमीर

लंदन, 17 मई हिंदुजा परिवार और रियूबेन बंधु, भारतीय मूल के ये दोनों उद्यमी परिवार ब्रिटेन के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। दोनों परिवारों की संपत्ति 16-16 अरब पौंड है। वहीं ब्रितानी नवोन्मेषक जेम्स डायसन 16.2 अरब पौंड की संपत्ति के साथ पहले स्थान पर हैं।

‘द संडे टाइम्स रिच लिस्ट-2020’ के मुताबिक हिंदुजा समूह की कंपनियां चलाने वाले श्रीचंद हिंदुजा और गोपीचंद हिंदुजा की संपत्ति एक साल में छह अरब पौंड कम हूई है। पिछले साल वह सूची में पहले स्थान पर थे।

मुंबई में जन्में डेविड और सिमॉन रियूबेन की संपत्ति पिछले एक साल में 2.66 अरब पौंड घटी है। लेकिन वह 2019 की भांति दूसरे स्थान पर बने रहे।

परिसंपत्ति में गिरावट की मुख्य वजह कोरोना वायरस संकट को माना जा रहा है।

हिंदुजा समूह की भारतीय शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कंपनियों का मूल्य शेयर भाव के हिसाब से मार्च में कम से कम 67 प्रतिशत गिरा। अप्रैल में शेयरों में कुछ सुधार दिखा। पिछले एक साल में अशोक लीलैंड की शेयर बाजार में कीमत लगभग आधी रह गयी। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम गिरने से उसके तेल एवं लुब्रिकेंट कारोबार गल्फ को भी झटका लगा है। दुनियाभर में लॉकडाउन की वजह से कंपनी का समुद्री परिवहन कारोबार भी प्रभावित हुआ है।

वहीं डायसन की कंपनी के लिए साल बेहतर रहा। चीन में उसके उत्पादों की मांग बढ़ी हैं। अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हुई बिक्री ने डायसन की संपत्ति में 3.6 अरब पौंड का इजाफा हुआ है।

रियूबेन बंधु प्रीमियर लीग में शामिल फुटबॉल क्लब न्यूकैसल यूनाइटेड में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी लेने को तैयार हैं जो उनके लिए बहुत बड़ा निवेश होगा।

भारतीय मूल के अन्य ब्रितानी उद्योगपतियों में वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल 8.5 अरब पौंड की संपत्ति के साथ सूची में 15वें और आर्सेलरमित्तल समूह के लक्ष्मी निवास मित्तल 6.78 अरब पौंड के साथ 19वें स्थान पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2020 08:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).