विदेश की खबरें | पाकिस्तान में कथित ईशनिंदा के मामले में हिंदू सफाईकर्मी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में एक धार्मिक पुस्तक के पन्नों को जलाकर कथित रूप से ईशनिंदा करने के मामले में एक सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कराची, 22 अगस्त पाकिस्तान में एक धार्मिक पुस्तक के पन्नों को जलाकर कथित रूप से ईशनिंदा करने के मामले में एक सफाईकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) ने शुक्रवार को हैदराबाद शहर में हुई कथित ईशनिंदा की घटना को लेकर एक इमारत के सामने प्रदर्शन किया, जहां हिंदू परिवार रहते हैं। इसके बाद हिंदू आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

हैदराबाद में हिंदू समुदाय के एक नेता ने नाम जाहिर नहीं होने की शर्त पर कहा कि पुलिस ने घटना के मामले में सही से जांच किये बिना कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने कहा, ‘‘हिंदू परिवार रविवार को अपनी इमारत के बाहर टीएलपी के प्रदर्शन के बाद डरे हुए हैं।’’

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार शुक्रवार को एक इस्लामी अध्ययन की पुस्तक के पन्नों को कथित रूप से जलाया गया, जिसके बाद टीएलपी ने पूरे हैदराबाद में प्रदर्शन किये और आरोपी के खिलाफ ईशनिंदा का मामला दर्ज करने और उसे गिरफ्तार किये जाने की मांग की थी।

प्रमुख हिंदू नेता रवि दवानी ने सिंध सरकार से अपील की कि मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए।

टीएलपी को पिछले साल अप्रैल में प्रतिबंधित संगठन घोषित किया गया था। तब फ्रांस में प्रकाशित ईशनिंदा वाले कार्टून के मुद्दे पर इस संगठन के हिंसक प्रदर्शनों के कारण सरकार को फ्रांसीसी राजदूत को निष्कासित करना पड़ा था।

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने कट्टरपंथियों के सरकार विरोधी आंदोलन के बाद पिछले साल नवंबर में चरमपंथी समूह को प्रतिबंधित संगठनों की सूची से हटाये जाने की अनुमति दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी समृद्धि SM-55 के परिणाम घोषित, यहां देखें विजेताओं की सूची लाइव