एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिंदू, एसआरसीसी, सेंट स्टीफंस ने मानविकी, वाणिज्य और विज्ञान में डीयू स्नातक कट-ऑफ में बढ़त बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिंदू कॉलेज, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) और सेंट स्टीफन कॉलेज 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक सीट आवंटन के पहले दौर में अग्रणी बनकर उभरे हैं, जिन्होंने क्रमशः मानविकी, वाणिज्य और विज्ञान पाठ्यक्रम में उच्चतम कट-ऑफ दर्ज किया है।

देश की खबरें | हिंदू, एसआरसीसी, सेंट स्टीफंस ने मानविकी, वाणिज्य और विज्ञान में डीयू स्नातक कट-ऑफ में बढ़त बनाई

नयी दिल्ली, 21 जुलाई हिंदू कॉलेज, श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) और सेंट स्टीफन कॉलेज 2025-26 शैक्षणिक सत्र के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के स्नातक सीट आवंटन के पहले दौर में अग्रणी बनकर उभरे हैं, जिन्होंने क्रमशः मानविकी, वाणिज्य और विज्ञान पाठ्यक्रम में उच्चतम कट-ऑफ दर्ज किया है।

विश्वविद्यालय ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के अंकों के आधार पर प्रत्येक पाठ्यक्रम और कॉलेज के लिए न्यूनतम आवंटन अंक (कट-ऑफ) जारी कर दिए हैं।

हिंदू कॉलेज ने इस वर्ष सामान्य श्रेणी में बीए (ऑनर्स) राजनीति विज्ञान के लिए 1,000 में से 950.58 के साथ उच्चतम समग्र कट-ऑफ दर्ज किया।

मानविकी पाठ्यक्रम में अन्य शीर्ष कट-ऑफ वाले कालेज में हिंदू कॉलेज में बीए प्रोग्राम (इतिहास + राजनीति विज्ञान) 936.18 की कट-ऑफ, सेंट स्टीफन कॉलेज में अंग्रेजी (ऑनर्स) 926.93, लेडी श्री राम कॉलेज में मनोविज्ञान (ऑनर्स) 926.53 और मिरांडा हाउस में राजनीति विज्ञान (ऑनर्स) 925.98 शामिल हैं।

अधिकांश शीर्ष मानविकी पाठ्यक्रमों के लिए कट-ऑफ 900 से काफी ऊपर है।

कॉमर्स पाठ्यक्रम में एसआरसीसी ने बीकॉम (ऑनर्स) के लिए 917.43 की उच्चतम कट-ऑफ के साथ अपना पुराना दबदबा बनाए रखा। इसके बाद हिंदू कॉलेज 912.21, लेडी श्री राम कॉलेज 906.37 और हंसराज कॉलेज 901.71 पर रहे।

इसी पाठ्यक्रम में सबसे कम आवंटन स्कोर जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (सांध्य) का 683.38 रहा। बीकॉम पाठ्यक्रम में किरोड़ीमल कॉलेज ने सबसे अधिक 883.99 कट-ऑफ जारी की, जबकि सबसे कम श्याम लाल कॉलेज (सांध्य) का रहा।

विज्ञान पाठ्यक्रमों में सेंट स्टीफंस कॉलेज गणित (ऑनर्स) के लिए 834.08 कट-ऑफ के साथ सबसे आगे रहा। ज्यूलॉजी (ऑनर्स) के लिए हिंदू कॉलेज में 678.44 कट-ऑफ रहा, जबकि फिजिक्स (ऑनर्स) के लिए सेंट स्टीफंस में ही 578.76 कट-ऑफ सबसे अधिक रहा।

प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए नया शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त से शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 21, 2025 04:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).