एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | हिंडाल्को का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 78 प्रतिशत बढ़कर 3,909 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 78 प्रतिशत बढ़कर 3,909 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि मजबूत परिचालन प्रदर्शन, अनुकूल वृहद और विवेकपूर्ण लागत प्रबंधन के दम पर उसका मुनाफा बढ़ा है।

जरुरी जानकारी | हिंडाल्को का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 78 प्रतिशत बढ़कर 3,909 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 11 नवंबर आदित्य बिड़ला समूह की कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर में समाप्त दूसरी तिमाही में 78 प्रतिशत बढ़कर 3,909 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी ने सोमवार को बताया कि मजबूत परिचालन प्रदर्शन, अनुकूल वृहद और विवेकपूर्ण लागत प्रबंधन के दम पर उसका मुनाफा बढ़ा है।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,196 करोड़ रुपये रहा था।

हिंडाल्को ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसकी कुल आमदनी बढ़कर 59,278 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 54,632 करोड़ रुपये थी।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक सतीश पई ने कहा, “परिचालन विश्वसनीयता और लागत प्रबंधन पर हमारे निरंतर ध्यान से भारत में हमारे कारोबार ने सितंबर तिमाही में मजबूत प्रदर्शन किया।”

पई ने कहा कि ‘हिंडाल्को भारत में अगले तीन साल में चार-पांच अरब डॉलर निवेश करने जा रही है।’

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड आदित्य बिड़ला समूह की प्रमुख कंपनी है। हिंडाल्को का मूल्यांकन 26 अरब डॉलर का है। यह राजस्व के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी एल्युमीनियम कंपनी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2024 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).