देश की खबरें | हिमंत ने असम में 'तिरंगा यात्रा' का नेतृत्व किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बुधवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जश्न मनाने के लिए राज्य की राजधानी में 'तिरंगा यात्रा' का नेतृत्व किया।
गुवाहाटी, 14 मई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने बुधवार को पहलगाम आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा चलाए गए 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का जश्न मनाने के लिए राज्य की राजधानी में 'तिरंगा यात्रा' का नेतृत्व किया।
आदाबारी से जालुकबारी तक आयोजित रैली में सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भाग लिया।
भूतपूर्व पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) राणा प्रताप कलिता भी मार्च में शामिल हुए।
रैली के दौरान तिरंगा लिये भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने 'भारत माता की जय', 'भारतीय सेना जिंदाबाद' और 'पाकिस्तान मुर्दाबाद' के नारे लगाये।
शर्मा ने सोशल मीडिया मंच 'फेसबुक' पर एक पोस्ट में कहा, "हमारी सेनाओं ने दिखा दिया है कि वे दुनिया में सर्वश्रेष्ठ हैं और उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में दुश्मन को करारा झटका दिया। इसकी सफलता और हमारी सेनाओं की वीरता का जश्न मनाने के लिए मैं गुवाहाटी में तिरंगा यात्रा में हिस्सा ले रहा हूं।"
सैकिया ने सशस्त्र बलों की भी प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने शेष विश्व को भारत की ताकत दिखाई है।
सत्तारूढ़ भाजपा ने असम के अन्य शहरों में भी इसी तरह की तिरंगा यात्राएं आयोजित कीं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)