एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश जबरदस्त शीतलहर की चपेट में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को शीतलहर में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुयी और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी । मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश जबरदस्त शीतलहर की चपेट में
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 29 दिसंबर हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को शीतलहर में जबरदस्त बढ़ोत्तरी हुयी और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गयी । मौसम विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

मौसम केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के डलहौजी, कल्पा, केलांग एवं कुफरी में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे दर्ज किया गया । सिंह ने बताया कि केलांग में 0.6 मिमी हिमपात भी दर्ज किया गया ।

सिंह ने बताया कि लाहौल स्पीति जिले का प्रशासनिक केंद्र केलांग प्रदेश में सबसे अधिक सर्द स्थान रहा और न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

उन्होंने बताया कि किन्नूर जिले के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

उन्होंने बताया कि डलहौजी, मनाली, कुफरी, सेओबाग, सोलन एवं भुंतर में क्रमश: शून्य के नीचे 2.9, शून्य के नीचे 2.6 एवं शून्य के नीचे 0.2, शून्य के नीचे 1.5, शून्य के नीचे 0.4 एवं शून्य के नीचे 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

शिमला में न्यूनतम तापमान शून्य के नीचे 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 08:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).