देश की खबरें | हिमचल प्रदेश विस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री की टिप्पणी रिकॉर्ड से हटाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की एक टिप्पणी बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड से हटा दी जो उन्होंने बुधवार को चर्चा के दौरान की थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिमला, 10 सितंबर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की एक टिप्पणी बृहस्पतिवार को रिकॉर्ड से हटा दी जो उन्होंने बुधवार को चर्चा के दौरान की थी।

मुख्यमंत्री, कांग्रेस द्वारा विधानसभा में लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दे रहे थे।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णाघाटी सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन की कार्यवाही शुरू होने पर विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने मुद्दा उठाया और विधानसभा अध्यक्ष से मुख्यमंत्री की टिप्पणी हटाने का अनुरोध किया।

परमार ने कहा कि वह रिकॉर्ड को देखेंगे और अगर कोई असंसदीय शब्द पाया जाता है तो उसे हटा दिया जाएगा। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री की टिप्पणी को रिकॉर्ड से हटा दिया।

यह भी पढ़े | Tourists Can Come Ladakh With Corona Negative Reports: कोरोना निगेटिव रिपोर्ट के साथ लद्दाख घूमने जा सकते हैं पर्यटक.

इससे पहले अग्निहोत्री की आपत्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी मंशा विपक्ष की भावनाओं को आहत करने की नहीं थी।

उन्होंने यह भी कहा कि वह बुधवार को सदन में एक गंभीर मामले पर जवाब दे रहे थे, लेकिन विपक्ष के सदस्य नारेबाजी करके लगातार बाधा डाल रहे थे।

ठाकुर ने कहा कि अगर विपक्ष के सदस्यों की भावनाएं हैं तो सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों की भी भावनाएं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\