देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश : आटा मिल में दुपट्टा फंसने से नौ साल की बच्ची की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के खोरड गांव में एक आटा मिल में दुपट्टा फंस जाने से नौ साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार की है।

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 10 जून जिले के खोरड गांव में एक आटा मिल में दुपट्टा फंस जाने से नौ साल की एक बच्ची की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार की है।

पुलिस ने बताया कि एक प्रवासी मजदूर की नौ साल की बेटी मनीषा कुमारी नल से पानी भर रही थी, उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और उसका दुपट्टा आटा मिल में फंस गया।

मनीषा का परिवार मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के गोसाईटोला गांव का रहने वाला है।

दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और उसने मनीषा के परिवार को इसकी सूचना दी। वह पांचवीं कक्षा की छात्रा थी।

हमीरपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित परिवार को 5,000 रुपये की तत्काल सहायता मुहैया करायी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर