एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश: शिमला और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि, कई स्थानों पर बारिश हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और जुब्बारहट्टी के आसपास के कई इलाके में ओलावृष्टि जबकि राज्य के कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश: शिमला और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि, कई स्थानों पर बारिश हुई

शिमला, दो मई हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और जुब्बारहट्टी के आसपास के कई इलाके में ओलावृष्टि जबकि राज्य के कई स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग ने कहा कि कुफरी, बिलासपुर, रिकांग पियो, बाजुरा, नारकंडा और ताबो में तेज हवाएं चली जबकि शिमला, जुब्बारहट्टी, सुंदरनगर, जोत, भुंतर, मुरारी देवी और कांगड़ा में तूफान आया।

मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम से सोलन में 39 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि घाघस में 33.8 मिलीमीटर, रायपुर मैदान में 26.6 मिलीमीटर, बिलासपुर में 26 मिलीमीटर, राजगढ़ में 25 मिलीमीटर, मेहरे बरसार में 25 मिलीमीटर, बग्गी में 22.9 मिलीमीटर, ओलिंडा में 17.8 मिलीमीटर, कुफरी और नेरी में 17-17 मिलीमीटी, स्लैपर में 16.9 मिलीमीटर और शिमला में 11 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम विभाग केंद्र ने शुक्रवार को राज्य में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि को लेकर ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है और अगले सप्ताह बृहस्पतिवार तक आंधी, बिजली चमकने समेत 30-50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

राज्य में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और लाहौल एवं स्पीति के ताबो में न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मई महीने के लिए अपने पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने कहा कि अधिकतर भागों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 02, 2025 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).