देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की शुरुआत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को यहां ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की शुरुआत की।

धर्मशाला, चार जनवरी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को यहां ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की शुरुआत की।

उन्होंने कहा कि अभियान कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का विस्तार है और 26 जनवरी से पूरे राज्य में शुरू होगा।

सुक्खू ने कहा कि अभियान दो महीने में गांव और प्रखंड स्तर तक पहुंच जाएगा और हर गांव में कम से कम एक बैठक सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह सहित अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।

एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान को बढ़ावा देने के लिए एक रणनीति तैयार की जानी चाहिए और इसके प्रचार के लिए इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया को भी बड़े पैमाने पर जोड़ा जाएगा।

सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 19 जनवरी को हिमाचल प्रदेश में प्रवेश करेगी।

उन्होंने कहा कि गांधी द्वारा शुरू किया गया यह यात्रा देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए एक लंबा सफर तय कर चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now