देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की पत्नी देहरा सीट से लड़ेगी विधानसभा उपचुनाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर राज्य में देहरा विधासभा सीट का आगामी उपचुनाव लड़ेंगी।

शिमला, 18 जून हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर राज्य में देहरा विधासभा सीट का आगामी उपचुनाव लड़ेंगी।

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मंजूरी मिलने के बाद मंगलवार को सूची जारी की।

कमलेश ठाकुर का नाम पार्टी द्वारा कराये गये एक सर्वेक्षण तथा स्थानीय नेताओं से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर तय किया गया। वह देहरा विधानसभ क्षेत्र से हैं तथा आगामी उपचुनाव में उनका मुकाबला दो बार निर्दलीय विधायक रहे होशियार सिंह से होगा। होशियार सिंह भाजपा के टिकट पर यह उपचुनाव लड़ रहे हैं।

देहरा विधानसभा क्षेत्र 2010 में परिसीमन के बाद अस्तित्व में आया । अबतक कांग्रेस इस सीट से नहीं जीत पायी है।यहां से 2012 में भाजपा के रवींद्र सिंह रवि निर्वाचित हुए थे जबकि होशियार सिंह 2017 और 2022 में दो बार निर्दलीय के रूप में विधानसभा के लिए चुने गये थे।

सोमवार को कांग्रेस ने पुष्पिंदर वर्मा को हमीरपुर तथा नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की हिमाचल इकाई के पांच बार अध्यक्ष रहे हरदीप सिंह बाबा को नालागढ़ से प्रत्याशी घोषित किया था।

वर्मा और बाबा का उनके पुराने प्रतिद्वंद्वियों क्रमश: कृष्णलाल ठाकुर एवं आशीष शर्मा से मुकाबला होगा। बतौर निर्दलीय कृष्णलाल ठाकुर ने वर्मा को और आशीष वर्मा ने बाबा को 2022 के विधानसभा चुनाव में हराया था।

इन तीन विधानसभा सीट पर 10 जुलाई को उपचुनाव होगा। ये तीनों सीट तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा देने के बाद रिक्त हुई थी। तीनों विधायकों ने 27 फरवरी को (राज्यसभा चुनाव में) कांग्रेस के छह बागियों के साथ भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में मतदान किया था और बाद में वे 23 मार्च को भाजपा में शामिल हो गये थे।

भाजपा पहले ही तीनों निर्दलीय विधायकों-- आशीष शर्मा को हमीरपुर सीट, होशियार सिंह को देहरा और के एल ठाकुर को नालागढ़ से उपचुनाव में उतार चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\