देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश उपचुनाव : शाम चार बजे तक जुब्बल-कोटखाई में 65.88 प्रतिशत, मंडी में 47.17 प्रतिशत मतदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में शनिवार को तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव में शाम चार बजे तक जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 65.88 प्रतिशत और मंडी में 47.17 प्रतिशत मतदान हुआ। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शिमला, 30 अक्टूबर हिमाचल प्रदेश में शनिवार को तीन विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव में शाम चार बजे तक जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीट पर सबसे अधिक 65.88 प्रतिशत और मंडी में 47.17 प्रतिशत मतदान हुआ। एक निर्वाचन अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मंडी लोकसभा सीट और फतेहपुर, अर्की तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ और धीरे-धीरे इसने रफ्तार पकड़ी।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शाम चार बजे तक मंडी में 47.17 प्रतिशत जबकि फतेहपुर, अर्की तथा जुब्बल-कोटखाई विधानसभा सीटों के लिए क्रमश:54.73 प्रतिशत, 53.97 प्रतिशत और 65.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

मंडी लोकसभा क्षेत्र में 12,99,756 मतदाता हैं, वहीं, फतेहपुर में 87,222, अर्की में 92,609 और जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 70,965 पात्र मतदाता हैं। एक अधिकारी ने बताया कि उपचुनाव के लिए 2,484 मतदान केन्द्र तथा 312 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शाम छह बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर पाएंगे।

इन चारों सीट पर उप चुनाव, मौजूदा सांसद और विधायकों के निधन के चलते कराए जा रहे हैं। इन सभी सीटों के लिए मतगणना दो नवंबर को की जाएगी। मंडी लोकसभा सीट के लिए छह उम्मीदवार और तीन विधानसभा सीटों के लिए 12 उम्मीदवार मैदान में हैं।

जुब्बल-कोटखाई को छोड़कर सभी सीटों पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने की उम्मीद है। जुब्बल-कोटखाई में भाजपा के बागी उम्मीदवार चेतन सिंह ब्रगटा निर्दलीय के रूप में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, सबकी निगाहें मंडी सीट के उपचुनाव पर हैं क्योंकि यह निर्वाचन क्षेत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गृह क्षेत्र है।

भाजपा ने कारगिल युद्ध के नायक ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर को मंडी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह के खिलाफ मैदान में उतारा है, जो पूर्व मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\