खेल की खबरें | धवन और अरोड़ा के शानदार खेल से हिमाचल प्रदेश बना विजय हजारे ट्रॉफी चैम्पियन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान ऋषि धवन के हरफनमौला खेल और मैन ऑफ द मैच सलामी बल्लेबाज शुभम अरोड़ा की नाबाद शतकीय पारी से हिमाचल प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट के खराब रोशनी से प्रभावित फाइनल में रविवार को यहां तमिलनाडु को वीजेडी प्रणाली से 11 रन से हराकर पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया।

जयपुर, 26 दिसंबर कप्तान ऋषि धवन के हरफनमौला खेल और मैन ऑफ द मैच सलामी बल्लेबाज शुभम अरोड़ा की नाबाद शतकीय पारी से हिमाचल प्रदेश ने विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट के खराब रोशनी से प्रभावित फाइनल में रविवार को यहां तमिलनाडु को वीजेडी प्रणाली से 11 रन से हराकर पहली बार इस खिताब को अपने नाम किया।

तमिलनाडु ने अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की 116 रन की पारी के दम पर 314 रन (49.4 ओवर में ऑल आउट) बनाये। खराब रोशनी के कारण मैच को रोके जाते समय हिमाचल ने 47.3 ओवर में चार विकेट के 299 रन बना लिये थे।  

वीजेडी प्रणाली से इस समय तमिलनाडु का स्कोर 289 रन था।

विकेटकीपर बल्लेबाज अरोड़ा ने 131 गेंद की नाबाद पारी के दौरान 13 चौके और एक छक्का जड़ा। जबकि शानदार लय में चल रहे धवन ने 23 गेंद की नाबाद पारी में 42 रन बनाये उन्होंने इस दौरान पांच चौके और एक छक्का लगाया। धवन ने गेंद से भी कमाल दिखाते हुए 10 ओवर में 62 रन देकर तीन विकेट लिये।

हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसे उसके गेंदबाजों ने शुरुआती 14.3 ओवर में 40 रन पर चार विकेट लेकर सही साबित किया।

इसके बाद कार्तिक और बाबा इंद्रजीत ने 202 रन की शानदार साझेदारी कर तमिलनाडु की मैच में शानदार वापसी करायी। कार्तिक ने 103 गेंद की पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़े तो वही इंद्रजीत ने 71 गेंद की पारी में आठ चौके और एक छक्का की मदद से 80 रन बनाये।

आखिरी ओवरों में शाहरुख खान ने एक बार फिर विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 21 गेंद में तीन छक्के और इतने ही चौको की मदद से 42 रन बनाये तो वही कप्तान विजय शंकर ने 16 गेंद में 22 रन बनाये।

हिमाचल प्रदेश के लिए पंकज जायसवाल ने 9.4 ओवर में 59 रन देकर चार विकेट लिये।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अरोड़ा और प्रशांत चोपड़ा (21) ने पहले विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी कर हिमाचल प्रदेश को अच्छी शुरुआत दिलायी। टीम ने हालांकि इसके बाद दिग्विजय रांगी (शून्य) और निखिल गंगटा (18) के विकेट जल्दी-जल्दी गवां दिये।

अरोड़ा का साथ इसके बाद अमित कुमार ने शानदार तरीके से निभाया। दोनों की चौथे विकेट के लिए 148 रन की साझेदारी में अमित ने 74 रन का योगदान दिया। उन्होंने 79 गेंद की पारी में छह चौके लगाये।

इस साझेदारी को बाबा अपराजित (45 रन पर एक विकेट) ने तोड़कर तमिलनाडु की उम्मीदे जगा दी लेकिन धवन ने एक बार फिर ताबड़तोड़ पारी खेल टीम को जीत सुनिश्चित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\