देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश : परवाणू में केबल कार में फंसे सभी 11 पर्यटकों को सुरक्षित बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू टिम्बर ट्रेल में एक केबल कार ट्रॉली तकनीकी खराबी आने के कारण रास्ते में ही अटक गई जिससे 11 पर्यटक कुछ घंटे उसमें फंसे रहे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शिमला, 20 जून हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के परवाणू टिम्बर ट्रेल में एक केबल कार ट्रॉली तकनीकी खराबी आने के कारण रास्ते में ही अटक गई जिससे 11 पर्यटक कुछ घंटे उसमें फंसे रहे। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि छह घंटे तक चले बचाव अभियान के बाद सभी को बचा लिया गया।

राज्य आपदा प्रबंधन के एक अधिकारी ने बताया कि सोलन के परवाणू टिम्बर ट्रेल में एक केबल कार तकनीकी खराबी की वजह से रास्ते में ही अटक गई थी। इस केबल कार ट्रॉली में 11 लोग फंसे हुए थे जिन्हें बचाव दल ने एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाला।

अधिकारियों ने बताया कि फंसे हुए सभी 11 पर्यटकों को बचा लिया गया है। घटना की सूचना सुबह करीब 11 बजे मिली थी।

इससे पहले मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि सोलन के परवाणू टिम्बर ट्रेल में बचाव अभियान जारी है।

उन्होंने कहा था, “मैं भी जल्द ही मौके पर पहुंच रहा हूं। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और जिला प्रशासन के दल मौके पर हैं और सभी यात्रियों को बचा लिया जाएगा।''

बचाए गए पर्यटकों में से एक ने पत्रकारों को बताया कि सभी 11 पर्यटक दिल्ली के रहने वाले हैं।

सोलन के पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र शर्मा के मुताबिक, पर्यटकों को बचाने के लिए एक और केबल कार ट्रॉली को रवाना किया गया था। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) का एक दल भी मौके पर था।

इससे पहले, राज्य आपदा प्रबंधन निदेशक सुदेश मोख्ता ने कहा था कि केबल कार में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण आठ पर्यटक बीच रास्ते में फंस गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड