देश की खबरें | हिमाचल प्रदेश: एक ही परिवार के 25 सदस्यों को ततैये ने मारा डंक, पांच की हालत नाजुक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के रक्कड़ गांव में एक असामान्य घटना में सोमवार सुबह शादी समारोह के दौरान एक ही परिवार के 25 सदस्य उस समय ततैये के हमले में घायल हो गए, जब वे मंदिर गए थे।
हमीरपुर, 14 अप्रैल हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर जिले के रक्कड़ गांव में एक असामान्य घटना में सोमवार सुबह शादी समारोह के दौरान एक ही परिवार के 25 सदस्य उस समय ततैये के हमले में घायल हो गए, जब वे मंदिर गए थे।
यह घटना उस समय घटी जब दूल्हा नवीन सिंह और उसके परिवार के सदस्य शादी की रस्म निभाने गुगा मंदिर गए थे। पूजा करने के बाद नवीन सिंह के परिवार के सदस्यों पर मंदिर परिसर के पास अचानक ततैये ने हमला कर दिया और उन्हें डंक मार दिया।
ततैये के अचानक हमले से वहां हड़कंप मच गया और सभी लोग बचने की कोशिश करने लगे।
दूल्हे के पिता दिलीप सिंह ने बताया कि घायलों को नादौन अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि उनमें से पांच की हालत नाजुक है, जबकि दूल्हा एवं कुछ अन्य गंभीर रूप से घायल हैं।
ततैये के हमले के बाद परिवार में खुशी का माहौल गम में बदल गया और शादी की रस्में कुछ समय के लिए रोक दी गईं।
इससे पहले शनिवार शाम को बिलासपुर जिले के कर यालग (जोल) गांव में घास काट रही दो महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

