एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हिमाचल: धर्मशाला के पास पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पर्यटक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांगड़ा जिले के धर्मशाला शहर के पास पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल एक पर्यटक की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | हिमाचल: धर्मशाला के पास पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पर्यटक की मौत

शिमला, 14 जुलाई कांगड़ा जिले के धर्मशाला शहर के पास पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होने से गंभीर रूप से घायल एक पर्यटक की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृत व्यक्ति की पहचान गुजरात निवासी सतीश (27) के रूप में हुई है, जिसने रविवार को शहर के उपनगरीय इलाके में स्थित इंद्रू नाग पैराग्लाइडिंग साइट से पैराग्लाइडर पायलट सूरज के साथ मिलकर उड़ान भरी थी, लेकिन थोड़ी ही दूरी पर उनका पैराग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे गिर गया। दुर्घटना का एक वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है।

पुलिस ने बताया कि इस दुर्घटना में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे जोनल अस्पताल धर्मशाला ले जाया गया, जहां से बाद में उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। टांडा मेडिकल कॉलेज में सोमवार को सतीश की मौत हो गई और सूरज का इलाज किया जा रहा है।

कांगड़ा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एसपी) हितेश लखनपाल ने बताया कि मृतक के परिजन को घटना की सूचना दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि स्थानीय थाने के प्रभारी को मामले की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं और पर्यटन विभाग के अधिकारियों को भी मामले की जांच करने के लिए कहा गया है।

इससे पहले, इसी साल जनवरी में गुजरात की ही एक महिला पर्यटक भावसार खुशी की टेंडम फ्लाइट से उड़ान भरते समय गिर जाने के कारण मौत हो गई थी।

हिमाचल प्रदेश में पिछले 30 महीनों के भीतर पैराग्लाइडिंग करते हुए कुल 12 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).