देश की खबरें | पंजाब के खिलाफ हिमाचल ने की वापसी, छह विकेट पर 324 रन बनाए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हिमाचल प्रदेश ने कप्तान अंकित कल्सी, आकाश वशिष्ठ और राघव धवन के अर्धशतकों से खराब शुरुआत से उबरते हुए गुरुवार को यहां पंजाब के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप एफ मैच के पहले दिन छह विकेट पर 324 रन बनाए।

नयी दिल्ली, 17 फरवरी हिमाचल प्रदेश ने कप्तान अंकित कल्सी, आकाश वशिष्ठ और राघव धवन के अर्धशतकों से खराब शुरुआत से उबरते हुए गुरुवार को यहां पंजाब के खिलाफ रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप एफ मैच के पहले दिन छह विकेट पर 324 रन बनाए।

टॉस जीतकर गेंदबाजी करने उतरे पंजाब ने 10 ओवर के भीतर ही हिमाचल का स्कोर दो विकेट पर 21 रन कर दिया था। नई गेंद के गेंदबाजों अर्शदीप सिंह और बलतेज सिंह ने सलामी ओवरों में सलामी बल्लेबाज प्रशांत चोपड़ा और अभिमन्यु राणा (03) को पवेलियन भेजा।

कप्तान कल्सी और धवन ने इसके बाद अरूण जेटली स्टेडियम में पहले सत्र में टीम को और झटके नहीं लगने दिए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 139 रन की साझेदारी की। धवन ने रन आउट होने से पहले 125 गेंद में 73 रन की पारी खेली।

गुरकीरत ने 57वें ओवर में कल्सी को पगबधा करके हिमाचल को चौथा झटका दिया। उन्होंने 88 रन बनाए।

आकाश वशिष्ठ (नाबाद 78) और निखिल गंगटा (45) ने 95 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

ग्रुप के एक अन्य मैच में पालम ए मैदान पर हरियाणा ने यशु शर्मा (नाबाद 101) के नाबाद शतक के अलावा शुभम रोहिल्ला (61) और कपिल हुड्डा (नाबाद 56) के अर्धशतक से त्रिपुरा के खिलाफ चार विकेट पर 327 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान